सेवानिवृत्त बीमा अधिकारी सुरेंद्र कुमार का देहदान
-
By
Admin
Published - 04 October 2026 13 views
लखनऊ, 4 अक्टूबर। चिकित्सा शिक्षा और शोध में योगदान की भावना से अलीगंज निवासी 81 वर्षीय स्वर्गीय सुरेंद्र कुमार का पार्थिव शरीर रविवार को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के एनाटॉमी विभाग को दान किया गया। उनकी पत्नी श्रीमती नीरजा कुमार ने पार्थिव शरीर चिकित्सा शिक्षा के लिए समर्पित किया।
स्वर्गीय सुरेंद्र कुमार ए-4, सेक्टर-सी, अलीगंज निवासी थे और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन के बाद परिजनों ने देहदान का निर्णय लेकर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
केजीएमयू एनाटॉमी विभाग के प्रभारी एसके पाण्डेय ने बताया कि देहदान चिकित्सा विद्यार्थियों के अध्ययन और शोध के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दान किए गए पार्थिव शरीर से विद्यार्थी मानव शरीर की संरचना और विभिन्न अंगों का व्यावहारिक अध्ययन करते हैं। इससे उनके चिकित्सकीय ज्ञान को मजबूती मिलती है।
उन्होंने कहा कि देहदान समाजसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। स्वर्गीय सुरेंद्र कुमार का यह योगदान भावी चिकित्सकों की शिक्षा और चिकित्सा विज्ञान के अध्ययन में उपयोगी साबित होगा। परिवार के इस निर्णय की विभाग ने सराहना की।
सम्बंधित खबरें
-
लखनऊ, 4 अक्टूबर। चिकित्सा शिक्षा और शोध में योगदान की भावना से अलीगंज निवासी 81 वर्षीय स्वर्गीय सुरे
-
214 फार्मेसियों की जांच में 130 दवाओं का विश्लेषण, 36 की एमआरपी खरीद कीमत से 10 गुने से अधिकलखनऊ, 4
-
बंथरा। हरौनी पुलिस चौकी के प्रभारी बदल गए हैं, लेकिन लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात सिपाहियों की त
-
बंथरा। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दादूपुर, बंथरा स्थित बाबा विनायक सिंह चौहान स्टेडियम में
-
किसान पथ के माती अंडरपास के पास रविवार सुबह हुआ विवादबिजनौर लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र में