नशेबाजी में किशोर से मारपीट का आरोप, दोनों पक्षों का चालान
-
By
Admin
Published - 04 October 2026 21 views
किसान पथ के माती अंडरपास के पास रविवार सुबह हुआ विवाद
बिजनौर लखनऊ।
बिजनौर थाना क्षेत्र में किसान पथ स्थित माती अंडरपास के पास रविवार सुबह करीब 11:30 बजे किशोर से मारपीट का मामला सामने आया। बताया गया कि किशोर अंश यादव अपने साथियों के साथ बाइक से माती में क्रिकेट खेलने जा रहा था। आरोप है कि अंडरपास के पास अनूप खेड़ा निवासी सूरज यादव, मनीष यादव और अनुज यादव अपने अन्य साथियों के साथ नशे की हालत में खड़े थे। किसी बात को लेकर किशोर व उसके साथियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद युवकों ने किशोर के साथ मारपीट कर दी।
किशोर ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मौके पर कथित नशेड़ियों द्वारा फिर कहा सुनी हुई जिससे दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी । घटना थाना बिजनौर से महज चंद कदमों पर हुई मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। पुलिस ने शांति भंग की आशंका में दोनों पक्षों का धारा 151 के तहत चालान किया।
प्रकरण में थाना प्रभारी बिजनौर से कई बार फोन पर जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
सम्बंधित खबरें
-
लखनऊ, 4 अक्टूबर। चिकित्सा शिक्षा और शोध में योगदान की भावना से अलीगंज निवासी 81 वर्षीय स्वर्गीय सुरे
-
214 फार्मेसियों की जांच में 130 दवाओं का विश्लेषण, 36 की एमआरपी खरीद कीमत से 10 गुने से अधिकलखनऊ, 4
-
बंथरा। हरौनी पुलिस चौकी के प्रभारी बदल गए हैं, लेकिन लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात सिपाहियों की त
-
बंथरा। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दादूपुर, बंथरा स्थित बाबा विनायक सिंह चौहान स्टेडियम में
-
किसान पथ के माती अंडरपास के पास रविवार सुबह हुआ विवादबिजनौर लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र में