उन्नाव के आवास विकास में पाइप हटाने को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट; पिता-पुत्र घायल
-
By
Somendra shukla
Published - 04 October 2026 110 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। शहर के आवास विकास क्षेत्र में पाइप हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें राम तनेजा और उनके पुत्र को गंभीर चोटें आने की जानकारी सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, राम तनेजा ने आवास विकास क्षेत्र में एक प्लॉट लिया था। आरोप है कि प्लॉट के बगल में बने मकान से निकले पाइप को हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि पाइप हटाने के प्रयास के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें पिता-पुत्र घायल हो गए।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को सदर कोतवाली ले गई। पुलिस ने घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए डॉक्टरों के पास भेजा। मामले में दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप लगाए जाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के वास्तविक कारणों और दोषियों के संबंध में स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव, 4 अक्टूबर। पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के उद्द
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रविवार को थाना सोहरा
-
उन्नाव। सार्थक संवाददाता उन्नाव पारिवारिक विवादों को सुलझाकर टूटते रिश्तों को बचाने की दिश
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सवाल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न ल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार, 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता