लालपुर में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन
-
By
Somendra shukla
Published - 04 October 2026 60 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रविवार को थाना सोहरामऊ एवं महिला थाना उन्नाव की संयुक्त टीम ने ग्राम पंचायत लालपुर में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में लगभग 100 से 150 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
महिला थाना प्रभारी रेखा सिंह ने सास-बहू, मां-बेटी एवं अन्य पारिवारिक संबंधों में प्रेम, सम्मान और आपसी समझदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आपसी संवाद और सम्मान से पारिवारिक विवादों को काफी हद तक समाप्त किया जा सकता है। साथ ही महिलाओं को सशक्त एवं जागरूक बनने के लिए प्रेरित किया।
थाना सोहरामऊ प्रभारी अरविंद पांडेय ने महिलाओं की समस्याएं सुनते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पुलिस टीम ने महिला हेल्पलाइन नंबरों, अधिकारों एवं शासन की सहायता योजनाओं की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने किया। आयोजन में ग्राम प्रधान नरेंद्र पटेल, पुलिसकर्मियों तथा ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव, 4 अक्टूबर। पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के उद्द
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रविवार को थाना सोहरा
-
उन्नाव। सार्थक संवाददाता उन्नाव पारिवारिक विवादों को सुलझाकर टूटते रिश्तों को बचाने की दिश
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सवाल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न ल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार, 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता