पुलिस परिवारों के लिए वामा वेलनेस कैंप, चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण
-
By
Somendra shukla
Published - 04 October 2026 11 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव, 4 अक्टूबर। पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के उद्देश्य से रविवार को वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पुलिस लाइन में वामा वेलनेस कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम वामा सारथी अध्यक्षा नीतू सिंह एवं एसएसपी जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कैंप में होम्योपैथिक, एलोपैथिक और आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने पुलिसकर्मियों के परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मौसमी बीमारियों से बचाव, लक्षणों और जरूरी सावधानियों की जानकारी दी। आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण भी किया गया।
एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने स्वयं चिकित्सकीय परामर्श लिया और पुलिस परिवारों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेषज्ञों से परामर्श लेने के महत्व पर जोर दिया।
इस अवसर पर एएसपी प्रदीप कुमार, प्रतिसार निरीक्षक सचिन राय, उपनिरीक्षक विमलेश शुक्ला, डॉ. आशीष श्रीवास्तव सहित वामा सारथी टीम के सदस्य एवं पुलिस परिवारों के परिजन मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव, 4 अक्टूबर। पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के उद्द
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रविवार को थाना सोहरा
-
उन्नाव। सार्थक संवाददाता उन्नाव पारिवारिक विवादों को सुलझाकर टूटते रिश्तों को बचाने की दिश
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सवाल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न ल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार, 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता