उन्नाव पुलिस लाइन में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई
-
By
Somendra shukla
Published - 02 October 2026 8 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार, 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर सलामी दी।
इस अवसर पर एसएसपी ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि गांधीजी के सिद्धांत आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, देशसेवा और ‘जय जवान-जय किसान’ के नारे से मिलने वाली प्रेरणा पर भी प्रकाश डाला।
उन्होंने पुलिसकर्मियों से दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के बाद एसएसपी ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कंबल वितरित किए।
इस दौरान एसपी उत्तरी आयुष श्रीवास्तव, सीओ यातायात प्रदीप मौर्य, सीओ अपराध मधुपनाथ मिश्रा, सीओ बीघापुर/लाइन प्रदीप कुमार, प्रतिसार निरीक्षक सचिन राय सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सवाल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न ल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार, 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास
-
आसीवन पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज1. पुलिस की कार्रवाई:उन्नाव जनपद में अपराध
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जूस इंटर कॉलेज में गुरुवार को क्षेत्राधिकारी यातायात प्रदीप