मौरावां में आबकारी का बड़ा छापा, 34 लीटर कच्ची शराब बरामद
-
By
Somendra shukla
Published - 11 September 2026 9 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
350 किलो महुआ लहन मौके पर किया गया नष्ट, एक मुकदमा दर्ज
उन्नाव। अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए आबकारी विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी टीम ने मौरावां थाना क्षेत्र के असरेंदा और बरेंदा गांव में छापेमारी कर 34 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। मौके से करीब 350 किलोग्राम महुआ लहन भी बरामद हुआ, जिसे टीम ने तत्काल नष्ट करा दिया।
जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 पुरवा निशांत सिंह अपनी टीम व स्थानीय पुलिस बल के साथ शामिल रहे। कार्रवाई में लखनऊ प्रवर्तन टीम के आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार चौधरी, गुंजन सक्सेना और शालिनी कन्नौजिया ने भी सहभागिता की।
छापेमारी के दौरान बरामद अवैध शराब के संबंध में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में एक अभियोग पंजीकृत किया गया है। विभाग ने नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब बनाने और बेचने वालों में हड़कंप मचा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
सम्बंधित खबरें
-
गंगाघाट पुलिस ने जिला बदर किए गए अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक राजे
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के साथ फरियादी की संतुष्टि पर जोरउन्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। शहर के डरियन टोला, कैथियाना स्थित चौधराना मस्जिद वाली रोड
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव 350 किलो महुआ लहन मौके पर किया गया नष्ट, एक मुकदमा दर्जउन्नाव। अव
-
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमैदो का शहर निवासी आकाश पुत्र स्वर्गीय रमलू ने पुलिस अधीक्षक उ
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव 350 किलो महुआ लहन मौके पर किया गया नष्ट, एक मुकदमा दर्जउन्नाव। अव