मिशन शक्ति केंद्र माखी का एएसपी ने किया औचक निरीक्षण
-
By
Somendra shukla
Published - 31 August 2026 10 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
आज सोमवार को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सफीपुर दीपक यादव ने मिशन शक्ति केंद्र माखी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध संसाधनों, अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता एवं सेवाओं की स्थिति का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिसकर्मियों को केंद्र के सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यावधिक रखने तथा रिकॉर्ड को व्यवस्थित ढंग से सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। एएसपी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि केंद्र पर आने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें शासन की योजनाओं एवं पुलिस विभाग द्वारा उपलब्ध सेवाओं का प्रभावी लाभ दिलाया जाए। साथ ही केंद्र की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में अधिवर्षता आयु पूर्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज सोमवार को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सफीपुर 
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। जनपद उन्नाव की सड़कों की बदहाली एक बार फिर सुर्खियों में
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में अधिवर्षता आयु पूर्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में जनपद के