कचहरी पुल की बदहाल सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों में तब्दील रास्ते से गुजरना हुआ दुश्वार
-
By
Somendra shukla
Published - 31 August 2026 17 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। जनपद उन्नाव की सड़कों की बदहाली एक बार फिर सुर्खियों में है। कुछ माह पूर्व हरदोई पुल की जर्जर हालत ने विभागीय व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए थे। खबरों का सिलसिला चलने के बाद विभाग जागा और पुल की मरम्मत कराई गई। अब इसी तरह की तस्वीर कचहरी पुल से बड़े चौराहे की ओर जाने वाली सड़क पर दिखाई दे रही है।
कचहरी पुल की सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। स्थिति ऐसी है कि राहगीरों और वाहन चालकों को यह समझना मुश्किल हो जाता है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। वाहन गड्ढों में कूदते हुए निकलते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
हैरानी की बात यह है कि इसी मार्ग से जनप्रतिनिधि, अधिकारी, मंत्री, विधायक, सांसद और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी गुजरते हैं, इसके बावजूद लंबे समय से बदहाल सड़क की ओर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं जा रहा है।
वहीं कचहरी पुल पर यातायात व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। दोनों ओर ऑटो रिक्शा खड़े रहने से अक्सर जाम की स्थिति बनती है। ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद अव्यवस्थित खड़े वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आती।
अब लोगों का सवाल है कि कब कचहरी पुल की सड़क की मरम्मत होगी और कब उन्हें इन जानलेवा गड्ढों से राहत मिलेगी?
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव पुलिस ने लूट की घटनाओं के सफल अनावरण और अभियुक्तों की गिरफ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने भैंस चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो श
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना हसनगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी की
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव मिशन शक्ति के पांचवें चरण के अंतर्गत महिला थाना क्षेत्र सिव
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सुरक्षा मानकों की जांच कर दुकानदारों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशउन