अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पांच पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई
-
By
Somendra shukla
Published - 31 August 2026 36 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
आज सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पांच पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी उन्नाव शैलेन्द्र लाल ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के सेवाकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग में लंबे समय तक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ की गई सेवा सराहनीय है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दीं।
सेवानिवृत्त होने वालों में निरीक्षक नागरिक पुलिस हीरा सिंह, निरीक्षक नागरिक पुलिस बृजेन्द्र नाथ शुक्ला, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस सुरेन्द्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस गोविन्द सिंह तथा हेड कांस्टेबल नागरिक पुलिस विजय सिंह शामिल रहे।
कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन सचिन राय सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव पुलिस ने लूट की घटनाओं के सफल अनावरण और अभियुक्तों की गिरफ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने भैंस चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो श
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना हसनगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी की
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव मिशन शक्ति के पांचवें चरण के अंतर्गत महिला थाना क्षेत्र सिव
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सुरक्षा मानकों की जांच कर दुकानदारों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशउन