महिला हेल्पडेस्क की पहल से 17 विवादित दंपतियों में सुलह, फिर साथ रहने को हुए राजी
-
By
Somendra shukla
Published - 30 August 2026 11 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों की महिला हेल्पडेस्क द्वारा पारिवारिक विवादों को सुलझाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों को लेकर 17 दंपतियों को महिला हेल्पडेस्क पर बुलाकर परिवार परामर्शदाताओं एवं पुलिस टीम ने काउंसलिंग की। बातचीत के माध्यम से दंपतियों के बीच उत्पन्न मतभेदों को दूर कराया गया और परिवार टूटने से बचाने का प्रयास किया गया।
काउंसलिंग के बाद महिला थाना से 4, अजगैन व पुरवा थाना से 3-3, कोतवाली सदर से 2 तथा बारासगवर, हसनगंज, गंगाघाट, बीघापुर और आसीवन थाना से एक-एक विवादित जोड़े ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने की सहमति जताई। सभी जोड़ों को भविष्य में विवाद न करने और मिल-जुलकर रहने के वादे के साथ विदा किया गया। इस पहल में परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों और महिला पुलिसकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में जनपद के
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर रविवार तड़के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में एक