कानपुर-लखनऊ हाईवे पर भीषण हादसा, रोडवेज बस चालक की मौत; 19 यात्री घायल
-
By
Somendra shukla
Published - 30 August 2026 25 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर रविवार तड़के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस सड़क पर खड़े डंपर में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में परिचालक समेत 19 यात्री घायल हो गए। बस में कुल 49 यात्री सवार बताए गए हैं।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। जानकारी मिलते ही अजगैन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों का चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया। पुलिस ने मृत चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि हादसा रविवार सुबह करीब चार बजे हुआ। दुर्घटना के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। हादसे की सूचना यात्रियों के परिजनों को भी दी गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में जनपद के
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर रविवार तड़के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में एक