पंडित राम शंकर त्रिपाठी सरस्वती विद्या मंदिर के नाम से जाना जाएगा विद्यालय, 99वीं जयंती पर प्रतिमा का अनावरण
-
By
Somendra shukla
Published - 30 August 2026 10 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। श्रद्धेय पंडित राम शंकर त्रिपाठी जी की 99वीं जयंती के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिविल लाइन के परिसर में उनकी प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का नाम परिवर्तित कर “पंडित राम शंकर त्रिपाठी सरस्वती विद्या मंदिर” कर दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रयागराज उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री तरुण सक्सेना रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ओम शंकर त्रिपाठी ने की। शिक्षक विधायक एवं संसदीय अध्ययन समिति के सभापति श्री राजबहादुर चंदेल तथा नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक एवं हिंदूवादी नेता श्री विमल द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
वक्ताओं ने पंडित राम शंकर त्रिपाठी के शिक्षा और संस्कारों के क्षेत्र में किए गए योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने समाज को बेहतर दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार, आदर्श और शिक्षण के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के कोषाध्यक्ष आशादिन तिवारी, सह प्रबंधक हरिहर दीक्षित, मुन्ना मिश्रा, हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक एवं नर सेवा नारायण सेवा के जिला प्रभारी अजय त्रिवेदी सहित विद्यालय परिवार और अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने महान शिक्षाविद एवं समाजसेवी पंडित राम शंकर त्रिपाठी को उनकी 99वीं जयंती पर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में जनपद के
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर रविवार तड़के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में एक