युवती को ले जाकर घर में छिपाने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद किया
-
By
Somendra shukla
Published - 30 August 2026 17 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
थाना कोतवाली सदर पुलिस ने युवती को ले जाने और घर में छिपाकर रखने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर युवती को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को वादिनी की तहरीरी सूचना के आधार पर थाना कोतवाली सदर में मुकदमा अपराध संख्या 533/26 के तहत धारा 87/142 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वादिनी ने अपनी पुत्री को ले जाने की शिकायत की थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने युवती की तलाश शुरू की।
रविवार 30 अगस्त को कोतवाली सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वादिनी की पुत्री को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही मामले में वांछित आरोपी मोहम्मद फिरोज अहमद कुरैशी पुत्र मोहम्मद अंसार कुरैशी, निवासी भारतीपुर, थाना गोसाईगंज, जनपद सुल्तानपुर, उम्र करीब 35 वर्ष को बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक चन्द्र कान्त मिश्र, उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र, हेड कांस्टेबल शादाब खान और महिला कांस्टेबल प्रिया अवस्थी शामिल रहीं।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में जनपद के
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर रविवार तड़के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में एक