रक्षाबंधन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी ने मरहला चौराहे का किया निरीक्षण
-
By
Somendra shukla
Published - 28 August 2026 18 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। रक्षाबंधन पर्व को लेकर जनपद में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने थाना गंगाघाट क्षेत्र के भ्रमण के दौरान मरहला चौराहे का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का जायजा लिया। पर्व के चलते बाजारों और प्रमुख मार्गों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए एसएसपी ने तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो और यातायात सुचारु बना रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों से पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करते हुए नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। रक्षाबंधन पर्व को लेकर जनपद में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव-हरदोई मार्ग पर तेज रफ्तार बस पलटी, महिला की मौके पर मौत, कई यात्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सफीपुर। कस्बे के प्राचीन मोटेश्वर महादेव मंदिर में भाजपा विधायक ब