पेट्रोल पंप से रुपये भरा बैग चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी को लिया गया पुलिस संरक्षण में
-
By
Somendra shukla
Published - 28 August 2026 16 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। थाना गंगाघाट पुलिस ने पेट्रोल पंप से रुपये भरा बैग चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चोरी किए गए 5 हजार रुपये बरामद किए हैं। वहीं, एक बाल अपचारी को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार 27 अगस्त को भवन नहर निवासी सुधांशु पाण्डेय ने गंगाघाट थाने में तहरीर देकर बताया था कि पिपरी पेट्रोल टंकी पर सेल्समैन सोनू ने बिक्री की रकम एक बैग में रखकर मशीन पर टांग दी थी। इसी दौरान वह बाथरूम चला गया। मौका पाकर वहां पहले से मौजूद अज्ञात व्यक्ति बैग लेकर फरार हो गया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
28 अगस्त को पुलिस टीम ने सरैया क्रॉसिंग के निर्माणाधीन पुल के पास से मोतीलाल पुत्र नारायण निषाद, निवासी नाथूखेड़ा कंचन नगर बी, गंगाघाट को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह समेत पुलिस टीम शामिल रही।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। रक्षाबंधन पर्व को लेकर जनपद में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव-हरदोई मार्ग पर तेज रफ्तार बस पलटी, महिला की मौके पर मौत, कई यात्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सफीपुर। कस्बे के प्राचीन मोटेश्वर महादेव मंदिर में भाजपा विधायक ब