तेज रफ्तार के कहर और लापरवाही से एक घर में मातम
-
By
Somendra shukla
Published - 28 August 2026 37 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव-हरदोई मार्ग पर तेज रफ्तार बस पलटी, महिला की मौके पर मौत, कई यात्री घायल
उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र में उन्नाव-हरदोई मार्ग पर मां शारदा गेस्ट हाउस के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस सवार एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।
सूचना मिलते ही माखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकलवाया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में बस की तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताया जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। रक्षाबंधन पर्व को लेकर जनपद में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव-हरदोई मार्ग पर तेज रफ्तार बस पलटी, महिला की मौके पर मौत, कई यात्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सफीपुर। कस्बे के प्राचीन मोटेश्वर महादेव मंदिर में भाजपा विधायक ब