उन्नाव जिला जेल में रक्षाबंधन पर भावुक हुए भाई-बहन, 522 बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी
-
By
Somendra shukla
Published - 28 August 2026 14 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। रक्षाबंधन पर्व पर उन्नाव जिला कारागार में शुक्रवार को भावनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला। जेल में निरुद्ध बंदियों से मिलने पहुंचीं 522 बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर पर्व की खुशियां साझा कीं। लंबे समय बाद भाई को सामने देखकर कई बहनों की आंखें नम हो गईं, वहीं भाइयों के चेहरे पर भी खुशी और भावुकता साफ नजर आई।
राखी बांधने के दौरान बहनों ने भाइयों को जीवन में गलत रास्ते से दूर रहने और भविष्य में सही राह पर चलने का संकल्प दिलाया। भाई-बहन के इस भावुक मिलन ने जेल परिसर के माहौल को संवेदनशील बना दिया। पर्व को लेकर जेल प्रशासन की ओर से मुलाकात और राखी बांधने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। जेल अधीक्षक नीरज देव की निगरानी में बहनों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। रक्षाबंधन के अवसर पर भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता ने जेल की दीवारों के बीच भी भावनाओं को जीवंत कर दिया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। रक्षाबंधन पर्व को लेकर जनपद में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव-हरदोई मार्ग पर तेज रफ्तार बस पलटी, महिला की मौके पर मौत, कई यात्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सफीपुर। कस्बे के प्राचीन मोटेश्वर महादेव मंदिर में भाजपा विधायक ब