परामर्श से सुलझा दांपत्य विवाद, 27 जोड़े साथ रहने को हुए राजी
-
By
Somendra shukla
Published - 23 August 2026 6 views
उन्नाव।
सार्थक संवाददाता उन्नाव
परिवार परामर्श केंद्र और महिला हेल्पडेस्क की पहल से पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों को सुलझाकर 27 दंपतियों को सकुशल साथ रहने के लिए विदा किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में विभिन्न थानों से विवादित दंपतियों को बुलाकर काउंसलिंग की गई। परिवार परामर्शदाताओं और महिला हेल्पडेस्क की टीम ने दोनों पक्षों की समस्याएं सुनीं और आपसी बातचीत के माध्यम से विवाद समाप्त कराने का प्रयास किया।
परामर्श के बाद परिवार परामर्श केंद्र से 10, महिला थाना से पांच तथा बांगरमऊ, पुरवा, मौरावां, सोहरामऊ और कोतवाली सदर से दो-दो जोड़ों को साथ रहने की सहमति के बाद विदा किया गया। वहीं बारासगवर और आसीवन थाना क्षेत्र से एक-एक दंपति को भी परिवार बचाने की पहल के तहत साथ भेजा गया। इस कार्य में काउंसलरों, महिला पुलिसकर्मियों और संबंधित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।
सम्बंधित खबरें
-
उन्नाव। सार्थक संवाददाता उन्नाव परिवार परामर्श केंद्र और महिला हेल्पडेस्क की पहल से
-
उन्नाव। सार्थक संवाददाता उन्नाव वामा सारथी के तत्वावधान में रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर
-
उन्नाव। सार्थक संवाददाता उन्नाव आगामी बारावफात, रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं श्री ग
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में पूर्व एमएलसी स्मृति शेष अजीत सिंह की जन्म जयंती के अवस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक जय प्रक