हरियाली तीज पर सांस्कृतिक संध्या में बिखरे रंग
-
By
Somendra shukla
Published - 23 August 2026 6 views
उन्नाव।
सार्थक संवाददाता उन्नाव
वामा सारथी के तत्वावधान में रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देश्यीय हॉल में हरियाली तीज के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वामा सारथी की जनपदीय अध्यक्षा नीतू सिंह ने की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह और मिशन शक्ति प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमारी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। मेहंदी प्रतियोगिता, गायन, नृत्य और कविता पाठ सहित विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। पारंपरिक लोकगीतों और नृत्य की प्रस्तुतियों ने तीज की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देने के साथ महिला सशक्तीकरण और पुलिस परिवारों में आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना रहा। अंत में सामूहिक तीज गीतों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
सम्बंधित खबरें
-
उन्नाव। सार्थक संवाददाता उन्नाव परिवार परामर्श केंद्र और महिला हेल्पडेस्क की पहल से
-
उन्नाव। सार्थक संवाददाता उन्नाव वामा सारथी के तत्वावधान में रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर
-
उन्नाव। सार्थक संवाददाता उन्नाव आगामी बारावफात, रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं श्री ग
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में पूर्व एमएलसी स्मृति शेष अजीत सिंह की जन्म जयंती के अवस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक जय प्रक