साइबर फ्रॉड में कटे 20,771 रुपये पुलिस ने कराए वापस
-
By
Somendra shukla
Published - 23 August 2026 6 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर की साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए फ्रॉड के शिकार हुए युवक की पूरी धनराशि वापस करा दी। पुलिस के प्रयास से अमन कुमार पुत्र नीरज कुमार निवासी आदर्श नगर के खाते में 20,771 रुपये रिफंड कराए गए।
अमन कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि छह अगस्त को उसने एक अंजान लिंक पर क्लिक किया था। इसके बाद उसके खाते से स्वतः 20,771 रुपये कट गए। मामले की शिकायत मिलने पर कोतवाली सदर की साइबर टीम ने संबंधित स्तर पर कार्रवाई शुरू की और ठगी की गई रकम को वापस कराने की प्रक्रिया पूरी की। 23 अगस्त को पूरी धनराशि आवेदक के खाते में वापस करा दी गई।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और बैंक संबंधी जानकारी या ओटीपी किसी से साझा न करें। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक चन्द्रकान्त मिश्र, महिला आरक्षी सोनिया शर्मा और आरक्षी ऐलिस श्रीवास शामिल रहे।
सम्बंधित खबरें
-
उन्नाव। सार्थक संवाददाता उन्नाव परिवार परामर्श केंद्र और महिला हेल्पडेस्क की पहल से
-
उन्नाव। सार्थक संवाददाता उन्नाव वामा सारथी के तत्वावधान में रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर
-
उन्नाव। सार्थक संवाददाता उन्नाव आगामी बारावफात, रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं श्री ग
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में पूर्व एमएलसी स्मृति शेष अजीत सिंह की जन्म जयंती के अवस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक जय प्रक