त्योहारों को लेकर बिहार थाने में पीस कमेटी की बैठक
-
By
Somendra shukla
Published - 23 August 2026 6 views
उन्नाव।
सार्थक संवाददाता उन्नाव
आगामी बारावफात, रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं श्री गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को थाना बिहार परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी बीघापुर आनंद कुमार नायक, क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा एवं थानाध्यक्ष बिहार राहुल सिंह ने की। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, ग्राम प्रधानों, पुजारियों, मौलवियों तथा विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं ने सहभागिता की। अधिकारियों ने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी दिए। बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
सम्बंधित खबरें
-
उन्नाव। सार्थक संवाददाता उन्नाव परिवार परामर्श केंद्र और महिला हेल्पडेस्क की पहल से
-
उन्नाव। सार्थक संवाददाता उन्नाव वामा सारथी के तत्वावधान में रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर
-
उन्नाव। सार्थक संवाददाता उन्नाव आगामी बारावफात, रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं श्री ग
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में पूर्व एमएलसी स्मृति शेष अजीत सिंह की जन्म जयंती के अवस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक जय प्रक