नारी की शक्ति देश का अभिमान, तिरंगे के संग सुरक्षित भारत का निर्माण।
-
By
Admin
Published - 13 August 2026 20 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
हर घर तिरंगा अभियान के तहत उन्नाव पुलिस की बाइक तिरंगा रैली
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से उन्नाव पुलिस द्वारा बाइक तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी उन्नाव श्री घनश्याम मीणा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन्स से किया।
रैली में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अखिलेश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती विनी सिंह सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। शक्ति वाहिनी की महिला आरक्षियों और गरुड़ वाहिनी के पुलिसकर्मियों ने तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
रैली पुलिस लाइन्स से पुलिस ऑफिस तिराहा, बड़ा चौराहा, गांधीनगर तिराहा, गदनखेड़ा बाइपास, लखनऊ बाइपास होते हुए हरदोई पुल पहुंची और वापस पुलिस लाइन में समाप्त हुई। पुलिसकर्मियों ने आमजन को राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का संदेश दिया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव हर घर तिरंगा अभियान के तहत गांधी चौराहे से शास्त्री पार्क तक निकली भव्य
-
सार्थक संवाददाता उन्नावहर घर तिरंगा अभियान के तहत उन्नाव पुलिस की बाइक तिरंगा रैलीहर घर तिरंगा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के थाना सोहरामऊ पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित दो अभियु
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के थाना गंगाघाट पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल र