सोहरामऊ पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो वांछित अभियुक्तों को दबोच
-
By
Admin
Published - 13 August 2026 19 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के थाना सोहरामऊ पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम चिलौली निवासी अमित पाण्डेय की तहरीर पर 12 अगस्त को मुकदमा संख्या 194/2026 धारा 303(2), 352 व 351(3) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। मामले में वांछित रोशन उर्फ श्रीकान्त (27) और शिवकुमार उर्फ टिन्ने पाल (28), दोनों निवासी ग्राम चिलौली, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के कब्जे से एक पीतल का बर्तन (बटुआ) तथा दो पारदर्शी डिब्बों में रखे 4,000 रुपये बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द पाण्डेय, उपनिरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद, हेड कांस्टेबल जयवीर सिंह, कांस्टेबल विकास सिंह व अवधेश सिंह शामिल रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव हर घर तिरंगा अभियान के तहत गांधी चौराहे से शास्त्री पार्क तक निकली भव्य
-
सार्थक संवाददाता उन्नावहर घर तिरंगा अभियान के तहत उन्नाव पुलिस की बाइक तिरंगा रैलीहर घर तिरंगा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के थाना सोहरामऊ पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित दो अभियु
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के थाना गंगाघाट पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल र