सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मधु खेड़ा गांव में तालाब में उतरता हुआ मिला व्यक्ति का शव
-
By
Admin
Published - 10 August 2026 5 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के मद्दूखेड़ा गांव में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ग्रामीणों ने तालाब में एक युवक का शव उतराता देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान गांव निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई है, जो चंडीगढ़ में मजदूरी करता था। दो दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए अपने पिता का हाल जानने वह गांव आया था। इसके बाद से वह अचानक लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन सोमवार सुबह शव मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक य
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सफीपुर प
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। सावन के महीने में गदनखेड़ा बाईपास स्थित एक होटल/ढाबे का क
-
सार्थक संवाददाता उन्नावसफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के मद्दूखेड़ा गांव में सोमवार सुबह उस समय अफरा-
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। ग्राम पाठकपुर में कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति का जबरन सिर मुंडवाने के मा