सावन में खुलेआम मांस बिक्री का वीडियो वायरल, स्वच्छता मानकों पर उठे सवाल
-
By
Admin
Published - 10 August 2026 9 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। सावन के महीने में गदनखेड़ा बाईपास स्थित एक होटल/ढाबे का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति बिना शर्ट के खाना बनाता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि होटल के काउंटर के ऊपर मांस लटका नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच खाद्य पदार्थों की बिक्री और उन्हें तैयार करने के दौरान स्वच्छता मानकों के पालन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि होटल में खाद्य सामग्री को तैयार करने और रखने के दौरान निर्धारित स्वच्छता मानकों का पालन किया जा रहा है या नहीं। खुले में रखे मांस को धूल, मक्खियों और अन्य बाहरी प्रदूषण से बचाने के लिए क्या पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, यह भी जांच का विषय है। लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक य
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सफीपुर प
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। सावन के महीने में गदनखेड़ा बाईपास स्थित एक होटल/ढाबे का क
-
सार्थक संवाददाता उन्नावसफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के मद्दूखेड़ा गांव में सोमवार सुबह उस समय अफरा-
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। ग्राम पाठकपुर में कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति का जबरन सिर मुंडवाने के मा