दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, सफीपुर पुलिस ने न्यायालय में किया पेश
-
By
Admin
Published - 10 August 2026 0 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सफीपुर पुलिस ने दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 10 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक अनिल कुमार राजपूत पुलिस टीम के साथ वांछित अभियुक्त की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम पनपथा से राकेश पुत्र मातादीन, निवासी ग्राम पनपथा, थाना सफीपुर, उम्र करीब 38 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना सफीपुर में मुकदमा अपराध संख्या 348/25 दर्ज है। मामले में बीएनएस की धारा 333, 131, 115(2), 352, 351(3), 70(1) तथा एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)(V) के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक य
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सफीपुर प
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। सावन के महीने में गदनखेड़ा बाईपास स्थित एक होटल/ढाबे का क
-
सार्थक संवाददाता उन्नावसफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के मद्दूखेड़ा गांव में सोमवार सुबह उस समय अफरा-
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। ग्राम पाठकपुर में कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति का जबरन सिर मुंडवाने के मा