स्कूटी को पिकअप ने मारी टक्कर, दंपति व बेटी घायल
-
By
Admin
Published - 05 August 2026 8 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के ललऊ खेड़ा चौकी क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दंपति और उनकी बेटी घायल हो गए, जिनमें बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के बाद पुलिस ने पिकअप वाहन को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के ललऊ खेड़ा चौकी क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के सन-डी-सन पब्लिक इंटर कॉलेज में साइबर क्राइम थाना, याताय
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना अचलगंज पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावलखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की घटना के बाद शासन ने बड़ी प्रशासनिक
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव के मियागंज क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की म
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव के सुमेरपुर ब्लॉक स्थित हमीरपुर गांव में 28 वर्ष पहले मृत मान लिए गए