युवती की मौत, डॉक्टर व संचालक पर मुकदमा
-
By
Admin
Published - 05 August 2026 6 views
सार्थक संवाददाता, उन्नाव
उन्नाव के मियागंज क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत के मामले में पुलिस ने डॉक्टर और अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माखी थाना क्षेत्र के बिरसिहपुर निवासी स्वामी दयाल ने बताया कि उनकी बेटी सविता देवी को बीमार होने पर 4 अगस्त को डालखेड़ा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पिता का आरोप है कि उपचार के दौरान डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी ने गलत इंजेक्शन लगाया और एक्सपायरी डेट वाला खून चढ़ाया, जिसके बाद सविता की मौत हो गई। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर धमकाने का भी आरोप लगाया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक विजय चतुर्वेदी को सौंपी गई है। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के ललऊ खेड़ा चौकी क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के सन-डी-सन पब्लिक इंटर कॉलेज में साइबर क्राइम थाना, याताय
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना अचलगंज पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावलखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की घटना के बाद शासन ने बड़ी प्रशासनिक
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव के मियागंज क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की म
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव के सुमेरपुर ब्लॉक स्थित हमीरपुर गांव में 28 वर्ष पहले मृत मान लिए गए