28 साल बाद घर लौटा 'मृत' माना गया युवक, मां से मिलन देख छलक पड़े आंसू
-
By
Admin
Published - 05 August 2026 14 views
सार्थक संवाददाता, उन्नाव
उन्नाव के सुमेरपुर ब्लॉक स्थित हमीरपुर गांव में 28 वर्ष पहले मृत मान लिए गए मुनेश्वर यादव (56) के सकुशल घर लौटने से पूरा गांव भावुक हो उठा। वर्ष 1998 में रोजी-रोटी की तलाश में मुंबई गए मुनेश्वर मानसिक स्थिति बिगड़ने के कारण परिवार से बिछड़ गए थे। लंबे समय तक कोई संपर्क न होने पर परिजनों ने उन्हें मृत मानकर अंतिम संस्कार की रस्में और तेरहवीं तक कर दी थी। उनकी पहली पत्नी ने भी बाद में दूसरी शादी कर ली।
मुंबई में एक व्यक्ति की मदद से इलाज और नौकरी मिलने के बाद उनकी याददाश्त धीरे-धीरे लौटी। उन्होंने गूगल के माध्यम से गांव के पूर्व प्रधान का संपर्क नंबर खोजा और व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर अपनी पहचान कराई। इसके बाद परिजन मुंबई पहुंचकर उन्हें घर ले आए। 28 साल बाद बेटे को जीवित देखकर उनकी बुजुर्ग मां उससे लिपटकर फूट-फूटकर रो पड़ीं। गांव में उनकी वापसी पर दीपावली जैसा उत्साह है और लोग लगातार उन्हें देखने व शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के ललऊ खेड़ा चौकी क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के सन-डी-सन पब्लिक इंटर कॉलेज में साइबर क्राइम थाना, याताय
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना अचलगंज पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावलखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की घटना के बाद शासन ने बड़ी प्रशासनिक
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव के मियागंज क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की म
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव के सुमेरपुर ब्लॉक स्थित हमीरपुर गांव में 28 वर्ष पहले मृत मान लिए गए