लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के मामले में बड़ी कार्रवाई, परियोजना निदेशक हटाए गए
-
By
Admin
Published - 05 August 2026 4 views
सार्थक संवाददाता, उन्नाव
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की घटना के बाद शासन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर बरेली के परियोजना निदेशक नवरत्न को एक्सप्रेसवे परियोजना की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए शासन ने एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के निर्देश जारी किए गए हैं। जांच के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों के पालन तथा परियोजना से जुड़े अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों की भूमिका की भी समीक्षा की जाएगी।
शासन ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और एजेंसियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के ललऊ खेड़ा चौकी क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के सन-डी-सन पब्लिक इंटर कॉलेज में साइबर क्राइम थाना, याताय
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना अचलगंज पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावलखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की घटना के बाद शासन ने बड़ी प्रशासनिक
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव के मियागंज क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की म
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव के सुमेरपुर ब्लॉक स्थित हमीरपुर गांव में 28 वर्ष पहले मृत मान लिए गए