हाईवे पर डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत
-
By
Admin
Published - 05 August 2026 14 views
सार्थक संवाददाता, उन्नाव
उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बुधवार दोपहर सड़क हादसे में स्कूटी सवार 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। नवीन मंडी पुल के पास अज्ञात डंपर ने युवक को कुचल दिया और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
मृतक की पहचान मियागंज थाना क्षेत्र के हैदराबाद निवासी मोहम्मद इरफान पुत्र रमजान अली के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, इरफान एक फैक्ट्री में सप्लायर का कार्य करता था और किसी काम से उन्नाव जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक सब्जी विक्रेता गलत दिशा से ठेला लेकर हाईवे पार कर रहा था, जिससे स्कूटी टकराकर इरफान सड़क पर गिर पड़ा। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार डंपर की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के ललऊ खेड़ा चौकी क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के सन-डी-सन पब्लिक इंटर कॉलेज में साइबर क्राइम थाना, याताय
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना अचलगंज पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावलखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की घटना के बाद शासन ने बड़ी प्रशासनिक
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव के मियागंज क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की म
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव के सुमेरपुर ब्लॉक स्थित हमीरपुर गांव में 28 वर्ष पहले मृत मान लिए गए