नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
-
By
Admin
Published - 04 August 2026 18 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। गंगाघाट थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस ने आरोपी दीपक गौतम (19) पुत्र शिवलाल निवासी ढकिया, थाना महोली, जनपद सीतापुर को पोनी तिराहे से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में 31 जुलाई 2026 को थाना गंगाघाट में मुकदमा अपराध संख्या 419/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। गंगाघाट थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जा
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव।उन्नाव कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने ड्यूटी के
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज मंगलवार को जयप्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने फरियादि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव।हसनगंज थानाक्षेत्र के मोहन कस्बे के मोहल्ला कटरा निवासी राजा सिद्दीकी ने मो