वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई की।
-
By
Admin
Published - 04 August 2026 6 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
आज मंगलवार को जयप्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेंद्र लाल भी उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनके शीघ्र निस्तारण का भरोसा पुलिस प्रशासन ने दिलाया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। गंगाघाट थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जा
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव।उन्नाव कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने ड्यूटी के
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज मंगलवार को जयप्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने फरियादि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव।हसनगंज थानाक्षेत्र के मोहन कस्बे के मोहल्ला कटरा निवासी राजा सिद्दीकी ने मो