फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोन दिलाने के प्रयास का आरोप, बैंक कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत
-
By
Admin
Published - 04 August 2026 14 views
सार्थक संवाददाता, उन्नाव।
हसनगंज थानाक्षेत्र के मोहन कस्बे के मोहल्ला कटरा निवासी राजा सिद्दीकी ने मोहान चौकी में एक निजी बैंक के कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनके नाम पर लोन स्वीकृत कराने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने लखनऊ स्थित एक निजी बैंक में लोन के लिए आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज जमा किए थे। इसके बावजूद बैंक के कुछ कर्मचारियों ने उनकी जानकारी और सहमति के बिना नगर पंचायत मोहन के चेयरमैन समरजीत यादव के नाम का कथित फर्जी लेटर पैड, मोहर और निवास प्रमाण पत्र तैयार कर लिया। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस मामले का खुलासा नहीं होता तो उनके नाम पर फर्जी तरीके से लोन निकल सकता था, जिससे उन्हें आर्थिक और कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ता। पीड़ित ने दोषियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मोहान चौकी प्रभारी रामअवतार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। गंगाघाट थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जा
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव।उन्नाव कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने ड्यूटी के
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज मंगलवार को जयप्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने फरियादि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव।हसनगंज थानाक्षेत्र के मोहन कस्बे के मोहल्ला कटरा निवासी राजा सिद्दीकी ने मो