दुष्कर्म के वांछित आरोपी को बीघापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 04 August 2026 31 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बीघापुर पुलिस ने दुष्कर्म के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार 2 अगस्त 2026 को थाना बीघापुर में मुकदमा संख्या 194/2026 धारा 137(2), 87, 65(1), 74, 351(3) बीएनएस तथा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी की तलाश की जा रही थी।
मंगलवार को थाना बीघापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त प्रभात कुमार उर्फ गोलू (21) पुत्र कौशल किशोर निवासी ग्राम दादामऊ, थाना बीघापुर को मुन्नाखेड़ा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। गंगाघाट थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जा
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव।उन्नाव कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने ड्यूटी के
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज मंगलवार को जयप्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने फरियादि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव।हसनगंज थानाक्षेत्र के मोहन कस्बे के मोहल्ला कटरा निवासी राजा सिद्दीकी ने मो