हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक, तीन युवक घायल
-
By
Admin
Published - 04 August 2026 6 views
सार्थक संवाददाता, उन्नाव।
अजगैन थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकराने पर तीन युवक घायल हो गए। मंगलवार दोपहर हुए हादसे में गंगाघाट थाना क्षेत्र के भवानीखेड़ा निवासी अरुण (30), विजय (20) और अर्जुन (16) अयोध्या से बाइक से घर लौट रहे थे। बिचपरी गांव के सामने उनकी बाइक पीछे से एक अज्ञात खड़े ट्रक में जा भिड़ी। हादसे में अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि विजय और अर्जुन को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पीआरवी-8068 के कमांडर दिलीप और आरक्षी शिवम तिवारी मौके पर पहुंचे तथा तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अरुण की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस अज्ञात ट्रक की पहचान कर मामले की जांच में जुटी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। गंगाघाट थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जा
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव।उन्नाव कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने ड्यूटी के
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज मंगलवार को जयप्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने फरियादि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव।हसनगंज थानाक्षेत्र के मोहन कस्बे के मोहल्ला कटरा निवासी राजा सिद्दीकी ने मो