रिश्वत मांगने के आरोप में बांगरमऊ थाने का आरक्षी निलंबित, विभागीय जांच शुरू
-
By
Admin
Published - 03 August 2026 5 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला से कार्रवाई के बदले रुपये मांगने के आरोप के बाद बांगरमऊ थाने में तैनात आरक्षी मनीष कुमार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
वायरल वीडियो में आरोप लगाया गया था कि छेड़छाड़ और घर में घुसकर मारपीट के मामले में कार्रवाई करने के बदले आरक्षी ने पीड़िता से 'खर्चा-पानी' और पेट्रोल के पैसे मांगे थे। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी (सीओ) बांगरमऊ हर्ष मोदी को सौंपी गई। जांच में प्रथम दृष्टया आरक्षी का आचरण पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता और स्वेच्छाचारिता का परिचायक पाया गया।
जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने आरक्षी को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आरोप सिद्ध होने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला से कार्रवाई के बदले रुपये मांगने
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बिहार थाना क्षेत्र की रहने वाली 43 वर्षीय शिक्षामित्र श्याम दुलारी की र
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बिहार थाना क्षेत्र में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने पीड़ित