सावन के प्रथम सोमवार को श्रद्धा में डूबे शिव भक्त, भोर से ही शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
-
By
Admin
Published - 03 August 2026 9 views
सोमेन्द्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
सावन माह के प्रथम सोमवार पर सोमवार तड़के से ही पूरे जनपद में भगवान भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। "हर-हर महादेव" और "ॐ नमः शिवाय" के गगनभेदी उद्घोषों के बीच हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए शिव मंदिरों में उमड़ पड़े। सुबह चार बजे से ही प्रमुख शिवालयों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग गईं।

उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर मगरवारा से आगे स्थित प्रसिद्ध गोकुल बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं का सबसे अधिक उत्साह देखने को मिला। ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिर परिसर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालु घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे और भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं देश की खुशहाली की कामना की।

मंदिर परिसर में शिव भजनों, घंटियों की मधुर ध्वनि और शंखनाद से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालु बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प, दूध, दही, शहद और गंगाजल अर्पित कर विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते नजर आए। महिलाओं, युवाओं और बच्चों में भी विशेष उत्साह दिखाई दिया।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर एवं आसपास सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। पुलिस और स्वयंसेवकों ने कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराए, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए।

सावन के प्रथम सोमवार पर पूरे उन्नाव के शिवालयों में प्रातःकाल से ही l भक्तों की भीड़ बनी हैं । नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हर ओर शिवभक्ति का अद्भुत उत्साह दिखाई दिया। ऐसा प्रतीत हो रहा हैं मानो पूरा उन्नाव "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ शिवमय हो गया हो।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला से कार्रवाई के बदले रुपये मांगने
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बिहार थाना क्षेत्र की रहने वाली 43 वर्षीय शिक्षामित्र श्याम दुलारी की र
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बिहार थाना क्षेत्र में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने पीड़ित