परियर घाट पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी), कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
-
By
Admin
Published - 03 August 2026 17 views
सोमेन्द्र नाथ
सार्थक संवाददाता, उन्नाव
सावन माह के प्रथम सोमवार को कांवड़ यात्रा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उन्नाव के अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) शैलेन्द्र लाल ने सफीपुर थाना क्षेत्र स्थित परियर घाट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाए, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो सके।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला से कार्रवाई के बदले रुपये मांगने
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बिहार थाना क्षेत्र की रहने वाली 43 वर्षीय शिक्षामित्र श्याम दुलारी की र
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बिहार थाना क्षेत्र में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने पीड़ित