बिहार थाना क्षेत्र में मारपीट के दो मामलों में मुकदमा दर्ज
-
By
Admin
Published - 03 August 2026 7 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
बिहार थाना क्षेत्र में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला ग्राम बसंतखेड़ा मजरा मलौना का है, जहां पुरानी रंजिश के चलते रामादेवी, अजय कुमार और रिंकी पर नेहा के साथ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। घटना में नेहा घायल हो गई।
दूसरी घटना ग्राम कैलाशखेड़ा मजरा गौरा की है। यहां सरकारी नाली की सफाई को लेकर हुए विवाद में सतीश कुमार पर सुमन पत्नी विनोद कुमार के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है, जिससे सुमन को चोटें आईं।
थानाध्यक्ष राहुल सिंह गौर ने बताया कि दोनों मामलों में तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनाओं की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला से कार्रवाई के बदले रुपये मांगने
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बिहार थाना क्षेत्र की रहने वाली 43 वर्षीय शिक्षामित्र श्याम दुलारी की र
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बिहार थाना क्षेत्र में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने पीड़ित