दुबई से आए यात्री का 30 लाख का सोना चोरी, अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 04 August 2026 62 views
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की दक्षिणी जोन सर्विलांस टीम और सरोजनीनगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 30 लाख रुपये मूल्य का 203.92 ग्राम सोने का कैप्सूल बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार बलिया निवासी महबूब आलम 27 जुलाई को दुबई से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे थे। आरोप है कि दीपक वर्मा, राम प्रताप दुबे और उनके साथियों ने उन्हें कार में बैठाकर घुमाया और आलमबाग के पास उतारकर उनका ट्रॉली बैग, पासपोर्ट और सोने का कैप्सूल चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर सरोजनीनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

डीसीपी दक्षिणी के निर्देशन में गठित टीमों ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का विश्लेषण कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका गिरोह दुबई समेत खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को टिकट, खरीदारी और पैसों का लालच देकर सोने की तस्करी कराता था। बाद में एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही गिरोह के सदस्य तस्करी का सोना अपने कब्जे में ले लेते थे।

पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस सराहनीय कार्रवाई पर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने गिरफ्तारी करने वाली टीम को 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। गंगाघाट थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जा
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव।उन्नाव कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने ड्यूटी के
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज मंगलवार को जयप्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने फरियादि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव।हसनगंज थानाक्षेत्र के मोहन कस्बे के मोहल्ला कटरा निवासी राजा सिद्दीकी ने मो