चाइनीज मांझे से युवक की गर्दन कटी, शहरभर में पुलिस का विशेष अभियान
-
By
Admin
Published - 31 July 2026 25 views
सार्थक संवाददाता, उन्नाव।
प्रतिबंधित चाइनीज मांझे ने एक बार फिर जानलेवा रूप दिखाया। बुधवार शाम हरदोई पुल पर बाइक से जा रहे कोतवाली सदर निवासी 42 वर्षीय सिराज अहमद की गर्दन में चाइनीज मांझा फंस गया, जिससे उनकी गर्दन गंभीर रूप से कट गई। राहगीरों ने उन्हें तत्काल दरोगा बाग स्थित आशा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना के बाद पुलिस ने पूरे शहर में विशेष अभियान चलाते हुए दो दर्जन से अधिक दुकानों और बाजारों में छापेमारी कर प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री व भंडारण की जांच की। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि चाइनीज मांझा मिलने पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह ने कहा कि प्रतिबंधित मांझे की बिक्री और उपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि चाइनीज मांझे का प्रयोग न करें और इसकी बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव मे स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने कड़ा र
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव। शुक्लागंज क्षेत्र की मिश्रा कॉलोनी से मनोहर नगर जाने वाला नाला बारिश
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव के विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी के ग्राम ऐरा भदियार में राष्ट्रीय कृषि वि
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे ने एक बार फिर जानलेवा रूप दिखाया। बुधवार शाम
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद के कोतवाली गंगाघाट पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का