100 मीट्रिक टन क्षमता के नवीन खाद गोदाम का लोकार्पण, किसानों को मिलेगा समय पर उर्वरक
-
By
Admin
Published - 31 July 2026 12 views
सार्थक संवाददाता, उन्नाव
उन्नाव के विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी के ग्राम ऐरा भदियार में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के तहत निर्मित 100 मीट्रिक टन क्षमता वाले नवीन खाद गोदाम का गुरुवार को लोकार्पण किया गया। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड उन्नाव से संबद्ध बी-पैक्स ऐरा भदियार द्वारा निर्मित इस गोदाम का उद्घाटन सदर विधायक पंकज गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर खाद वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ भी हुआ और किसानों को उर्वरक वितरित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि नए गोदाम के निर्माण से खाद का सुरक्षित भंडारण संभव होगा, जिससे बुवाई और फसल सीजन के दौरान किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जा सकेगा तथा उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव मे स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने कड़ा र
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव। शुक्लागंज क्षेत्र की मिश्रा कॉलोनी से मनोहर नगर जाने वाला नाला बारिश
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव के विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी के ग्राम ऐरा भदियार में राष्ट्रीय कृषि वि
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे ने एक बार फिर जानलेवा रूप दिखाया। बुधवार शाम
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद के कोतवाली गंगाघाट पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का