उफनाए नाले का गंदा पानी गंगा में गिरने से बढ़ी चिंता, लोगों ने किया विरोध
-
By
Admin
Published - 31 July 2026 10 views
सार्थक संवाददाता, उन्नाव
उन्नाव। शुक्लागंज क्षेत्र की मिश्रा कॉलोनी से मनोहर नगर जाने वाला नाला बारिश के बाद उफान पर आ गया, जिससे लाखों लीटर अशोधित गंदा पानी सीधे गंगा नदी में गिरने लगा। स्थानीय लोगों की शिकायत और विरोध के बाद शुक्रवार को नगर पालिका ने नाले का बहाव बंद कराया।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि रेलवे पुल के नीचे बना यह नाला हर बारिश में ओवरफ्लो हो जाता है, जिससे गंदा पानी गंगा में मिलकर प्रदूषण फैलाता है और आसपास के इलाकों में जलभराव की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है। लोगों ने आरोप लगाया कि दो महीने से लगातार शिकायतों के बावजूद पालिका ने नाले की सफाई और स्थायी समाधान की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। स्थानीय नागरिकों ने गंगा में गंदे पानी का प्रवाह रोकने, नाले की नियमित सफाई और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव मे स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने कड़ा र
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव। शुक्लागंज क्षेत्र की मिश्रा कॉलोनी से मनोहर नगर जाने वाला नाला बारिश
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव के विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी के ग्राम ऐरा भदियार में राष्ट्रीय कृषि वि
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे ने एक बार फिर जानलेवा रूप दिखाया। बुधवार शाम
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद के कोतवाली गंगाघाट पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का