मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोरी को सुरक्षित संरक्षण, गंगाघाट पुलिस की संवेदनशील पहल
-
By
Admin
Published - 30 July 2026 5 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव जनपद के कोतवाली गंगाघाट पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ एक किशोरी को सुरक्षित संरक्षण देकर सराहनीय कार्य किया। जानकारी के अनुसार, शुक्लागंज क्षेत्र में स्कूल यूनिफॉर्म पहने लगभग 13–14 वर्षीय किशोरी के भटकने की सूचना पत्रकार नफीस खान ने फोन के माध्यम से प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह को दी। किशोरी अपना नाम, पता या परिजनों की जानकारी बताने में असमर्थ थी।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजा। कांस्टेबल मुकेश व अन्य पुलिसकर्मियों ने किशोरी को सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर कोतवाली गंगाघाट पहुंचाया। पुलिस अब किशोरी की पहचान कर उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है, ताकि उसे सकुशल परिवार के सुपुर्द किया जा सके।
पुलिस की इस त्वरित, मानवीय और संवेदनशील कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की। यह पहल उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, सुरक्षा और मानवीय दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद के कोतवाली गंगाघाट पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव असोहा थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गुरुवार दोपहर करीब एक बजे मौसम ने अचानक करवट ली और घने बादलों के बीच कर