असोहा पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोर दबोचे, चोरी की महिंद्रा पिकअप बरामद
-
By
Admin
Published - 30 July 2026 9 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
असोहा थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने थाना असोहा में दर्ज मुकदमा संख्या 208/2026 के संबंध में कार्रवाई की। पुलिस टीम ने देवराबाबा पुल के पास से सुधीर, शंकर और अवधेश को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की महिंद्रा पिकअप (UP32 UN9150) बरामद की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में सुधीर के विरुद्ध पूर्व से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद के कोतवाली गंगाघाट पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव असोहा थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गुरुवार दोपहर करीब एक बजे मौसम ने अचानक करवट ली और घने बादलों के बीच कर