उन्नाव पुलिस में बड़ा फेरबदल, नौ उपनिरीक्षकों के तबादले
-
By
Admin
Published - 30 July 2026 10 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने नौ उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक अनिल कुमार साह को सदर चौकी से ललऊखेड़ा चौकी, जबकि सुभाष चंद्र को गंगाघाट से सदर चौकी प्रभारी बनाया गया है। अजय कुमार शर्मा को दोस्तीनगर चौकी से गंगाघाट भेजा गया है और उनकी जगह महिला उपनिरीक्षक गीता सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। राम आनंद को कोतवाली से पुलिस लाइन तथा पंकज राज शरद को पुलिस लाइन से कोतवाली भेजा गया है। लक्ष्मी नारायण द्विवेदी को बिंदानगर चौकी से माखी थाने का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया, जबकि मोहन लाल को प्रभारी सीसीटीएनएस टीम की जिम्मेदारी दी गई। प्रमोद कुमार पाल को बिंदानगर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद के कोतवाली गंगाघाट पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव असोहा थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गुरुवार दोपहर करीब एक बजे मौसम ने अचानक करवट ली और घने बादलों के बीच कर