उन्नाव में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उमस से मिली राहत
-
By
Admin
Published - 30 July 2026 5 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
गुरुवार दोपहर करीब एक बजे मौसम ने अचानक करवट ली और घने बादलों के बीच करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दिलाई। तापमान में गिरावट आने से मौसम खुशनुमा हो गया।
बारिश के कारण शहर की कई सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे कुछ समय के लिए राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश थमने के बाद लोगों ने सुहाने मौसम का आनंद लिया और बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर रौनक बढ़ गई।
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में जिले में करीब 70 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। लगातार हो रही बारिश से धान, मक्का, बाजरा समेत खरीफ फसलों को लाभ मिल रहा है। खेतों में पर्याप्त नमी बनने से सिंचाई की जरूरत कम हुई है और किसानों को बेहतर उत्पादन की उम्मीद है। वहीं, बारिश से वातावरण की धूल भी बैठ गई, जिससे हवा की गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद के कोतवाली गंगाघाट पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव असोहा थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गुरुवार दोपहर करीब एक बजे मौसम ने अचानक करवट ली और घने बादलों के बीच कर