उन्नाव : RTE के तहत प्रवेश न देने के आरोपों में घिरा लखनऊ पब्लिक स्कूल, जांच की उठी मांग
-
By
Admin
Published - 30 July 2026 74 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के सेक्टर-बी, पी.डी. नगर स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल (सी.पी. सिंह फाउंडेशन) पर शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के बच्चों के लिए आरक्षित 25 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश न देने के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि विद्यालय ने आरटीई के तहत एक भी बच्चे को प्रवेश नहीं दिया, जिससे शिक्षा के अधिकार कानून के पालन पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस मामले को लेकर अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है और जिम्मेदार अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।
यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह RTE अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन माना जा सकता है और संबंधित विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल मामले की आधिकारिक पुष्टि या जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है। अब सभी की निगाहें शिक्षा विभाग पर टिकी हैं कि वह शिकायत की जांच कर सच्चाई सामने लाता है या नहीं। यह मामला बच्चों के शिक्षा के अधिकार और सरकारी नियमों के प्रभावी पालन से जुड़ा होने के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। कोतवाली गंगाघाट पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय द
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कोतवाली सदर पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण (उकसाने) के मामल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बक्सर स्थित माँ चंद्रिका देवी धाम